
भारत की पहली महिला आइएएस और कर्इ् प्रमुख पदों पर रही अन्ना राजम मल्होत्रा का निधन सोमवार को उनके निवास मुंबई पर हुआ। 91 वर्षीय अन्ना राजम का अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा।
जुलाई 1927 को जन्मी अन्ना राजम जार्ज केरल के एर्नाकुलम जिले की रहने वाली थी। कोझिकोड में प्रारंभिक शिक्षा के बाद मद्रास विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा के लिए वह चेन्नर्इ में शिफ्ट हो गईं। मल्होत्रा ने 1951 में सिविल सर्विसेज को ज्वाइन किया और उन्होंने मद्रास कैडर का विकल्प चुना।
1982 में दिल्ली में एशियन खेलों के दौरान उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ मिलकर काम किया। उन्होंने केंद्रीय सेवा में नियुक्ति के दौरान केंद्रीय गृह मंत्रालय में सेवा की थी। रिटायर होने के बाद होटल लीला वेंचर लिमिटेड के डायरेक्टर पद पर काम किया।
केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति के दौरान उन्हें जेएनपीटी का चार्ज मिला। 1989 में उन्हें पदम भूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया।