राष्ट्रवादी जन कांग्रेस (राजकां) के अध्यक्ष शंभूनाथ सिन्हा बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों व समर्थकों के साथ जदयू में शामिल हो गए। इस तरह राजकां का जदयू में विलय हो गया। पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में प्रदेश बशिष्ठ नारायण सिंह की मौजूदगी में सभी ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। .
श्री सिंह ने कहा कि शंभूनाथ सिन्हा समता पार्टी के समय से हमलोगों से जुड़े हुए हैं। बाद में उन्होंने अपनी पार्टी बना ली थी। उनके आने से पार्टी जदयू और मजबूत होगा। जदयू एक अलग तरह की पार्टी है, जहां रचनात्मक कार्य को प्राथमिकता दी जाती है। मौके पर समता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष वीवी कृष्णा राव भी थे। बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि वीवी कृष्णा राव बिहार आये और मुलाकात की, यह हर्ष की बात है। .
कानून के भय से आरोपित कर रहे सरेंडर : बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि कानून के भय से आरोपित सरेंडर कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन में गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होती है। किसी को बख्शा नहीं जाता, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए के बीच सीट बंटवारे के सवाल पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।