फिर घिरे एम जे अकबर, अमेरिका में रहने वाली महिला पत्रकार ने लगया आरोप




#MeToo अभियान के तहत यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद एक बार फिर बीजेपी सांसद एम जे अकबर पर एक महिला पत्रकार ने रेप का आरोप लगाया है। अमेरिका में रहने वाली पत्रकार पल्लवी गोगोई में एशियन एज में काम करने के दौरान अपने साथ रेप की घटना का जिक्र किया है। उस समय एम जे अकबर उनके बॉस रहे थे।

वॉशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित पल्लवी गोगोई के बयान के मुताबिक जयपुर के एक होटल में अकबर खबर पर चर्चा के लिए पल्लवी के साथ थे। जहां होटल के कमरे में उन्होंने पल्लवी का रेप किया।



दरअसल, विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर कई अखबारों के संपादक रहे हैं। उनके ऊपर अब तक कई महिला पत्रकारों ने #MeToo कैंपेन के तहत आरोप लगाए हैं। अकबर पर पहला आरोप प्रिया रमानी नाम की वरिष्ठ पत्रकार ने लगाया था। रमानी के आरोपों के बाद अकबर के खिलाफ आरोपों की बाढ़ आ गई और एक के बाद एक कई अन्य महिला पत्रकारों ने उन पर संगीन आरोप लगा रही हैं।

Liked it? Take a second to support द मॉर्निंग क्रॉनिकल हिंदी टीम on Patreon!
Become a patron at Patreon!