राजीव गांधी पर प्रस्ताव से विवाद, AAP से अलका बाहर!




नई दिल्ली : असेंबली में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को मिले भारत रत्न को वापस लिए जाने की मांग वाले प्रस्ताव पर शुक्रवार को विवाद खड़ा हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि AAP नेता अलका लांबा को इस्तीफा देना पड़ा।

AAP नेता सोमनाथ भारती पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई तय है। हालांकि AAP ने बाद में कहा कि संशोधन पारित ही नहीं हुआ।

दरअसल असेंबली में ’84 के सिख विरोधी दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग वाला एक प्रस्ताव आया। सूत्र बताते हैं कि उसमें AAP नेता सोमनाथ भारती ने अपनी तरफ से हाथ से लिख दिया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दिया गया भारत रत्न वापस लिया जाए।



इस प्रस्ताव को AAP नेता जरनैल सिंह ने असेंबली में पढ़ा और फिर इसके पास होने की घोषणा हो गई। लेकिन AAP ने बाद में असेंबली के बाहर ऐलान किया कि प्रस्ताव में तकनीकी खामी थी इसलिए राजीव पर लाया गया संशोधन पारित नहीं हुआ है। वही इस मामले में बीजेपी ने कहा कि प्रस्ताव पास हो चुका है। अब कुछ नहीं हो सकता।

Liked it? Take a second to support द मॉर्निंग क्रॉनिकल हिंदी टीम on Patreon!