
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर रविवार को बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने प्रदेश में सत्तारूढ़ सरकार की तुलना ‘राक्षस राज’ से कर दी।
बिहार में अपराध में लगातार वृद्धि होने का आरोप लगाते हुए तेजस्वी ने कहा आज इस प्रदेश में ‘राक्षस राज’ है और जनता इस सरकार से त्रस्त है।
बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर महागठबंधन में शामिल कांग्रेस द्वारा आज कार्यकर्म का आयोजन किया गया था। जिसमे राजद नेता तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बिना उनकी ओर इशारा करते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग कहते थे कि ‘मिट्टी में मिल जाएंगे, मगर भाजपा से हाथ नहीं मिलाएंगे।’
इतना ही नहीं तेजस्वी ने नीतीश पर कुर्सी के लोभ में फंसे होने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह उन्होंने जनादेश का अपमान किया और भाजपा के साथ मिलने पर बिहार ही जनता में इसके प्रति नाराजगी है।
(इनपुट भाषा)