
नई दिल्ली: नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने सभी विपक्षी दलों के नेताओं पर जनता से किए गए वादों पर विफल होने का आरोप लगाया है।
दैनिक जागरण फोरम सम्मेलन के परिचर्चा सत्र को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि आज देश में अघोषित आपातकाल का माहौल है। सीबीआई में अंदर लड़ाई चल रही है, न्यायपालिका से जुड़ी खबरें भी सामने हैं। अनेकों संस्थाओं की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। आज जो स्थिति है, वैसी पहले कभी नहीं रही।
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि रोजगार देने का वादा तो पूरा नहीं हुआ है और देश में असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे में सभी विपक्षी दलों के नेताओं को अपना अहम और स्वार्थ छोड़कर देशहित में लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिये एक साथ आना चाहिए।
आरजेडी नेता ने आरोप लगाया कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान राज्य में भ्रष्टाचार और अपराध काफी बढ़ा है और सरकार हर स्तर पर विफल नजर आ रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के मंत्रियों और नीतीश कुमार चुप हैं। कई मामलों में राज्य सरकार को अदालत की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा। उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार को विशेष पैकेज देने का जो वादा किया था, उसका क्या हुआ।