कांग्रेस का OBC चेहरा बने छत्तीसगढ़ के सरदार




नई दिल्ली : लंबे सस्पेंस के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम का रविवार को ऐलान हो गया। सीएम रेस के चार दावेदारों में से सबसे आगे चल रहे भूपेश बघेल के हाथों ही राज्य की कमान सौंपने का फैसला हुआ। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बघेल के अलावा टी.एस. सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू और चरणदास अनंत भी इस रेस में शामिल थे।

दरअसल भूपेश कुर्मी क्षत्रिय जाति से हैं, जिसकी तादाद राज्य की ओबीसी आबादी में लगभग 36% है। 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह उनके पक्ष में गया।

कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह कठोर फैसला था क्योंकि सभी चारों नेताओं (बघेल, सिंहदेव, ताम्रध्वज और महंत) ने पार्टी के लिए समान रूप से काम किया था।



कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि राज्य में नई सरकार समानता, पारदर्शिता और एकजुटता के साथ काम करेगी और उसका पहला काम किसानों का कर्ज माफ करना होगा।

बताते चले कि कांग्रेस के तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री सोमवार को शपथ लेंगे। इस समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी समेत तमाम दलों को न्योता दिया है।

Liked it? Take a second to support द मॉर्निंग क्रॉनिकल हिंदी टीम on Patreon!