कर्नाटक उपचुनाव: कांग्रेस-जद(एस) ने दिया भाजपा को पछाड़




कर्नाटक में शनिवार को हुए कड़े मुकाबले वाले उपचुनावों के नतीजों में सत्तारूढ़ जनता दल (सेक्युलर) और कांग्रेस के गठबंधन को मतदाताओं का जोरदार तरीके से समर्थन मिला है। सत्ताधारी कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला रह। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई।

गठबंधन के उम्मीदवारों ने मंगलवार को विधानसभा की दोनों सीटों पर जीत हासिल कर ली और तीन में से दो लोकसभा सीटों पर भी जीत दर्ज कराने के लिए तैयार है।



ये उपचुनाव 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के लिए बड़ा झटका हैं जो बेल्लारी लोकसभा सीट हार चुकी है। बेल्लारी सीट को विवादित खनन माफिया-रेड्डी बंधुओं का मजबूत गढ़ माना जाता है।

बेल्लारी लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी वी एस उगरप्पा 2,43,161 मतों के अंतर से विजयी हुए। उन्होंने भाजपा की जे शांता को हराया जो रेड्डी बंधुओं के मुख्य सहयोगी तथा इसी सीट से पूर्व सांसद बी श्रीरामुलु की बहन हैं।

ताजा खबर मिलने तक शिमोगा लोकसभा सीट से कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के पुत्र बीवाई राघवेंद्र जीत चुके हैं, जबकि रामनगरम विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की पत्नी अनिता कुमारस्वामी जीत हासिल कर चुकी हैं।



बताते चलें कि कर्नाटक की तीन लोकसभा सीटों शिमोगा, बेल्लारी (अजजा) व मांड्या तथा दो विधानसभा सीटों रामनगरम व जामखंडी पर शनिवार को औसतन 67 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

(इनपुट समाचार एजेंसी भाषा)

Liked it? Take a second to support द मॉर्निंग क्रॉनिकल हिंदी टीम on Patreon!