
नई दिल्ली: पिछले लोकसभा चुनाव के बाद से एक के बाद एक मिल रही हार से निराश कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए मंगलवार का दिन खुशखबरी वाला जब रहा पार्टी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अच्छा प्रदर्शन किया।
वही पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस ने तीन राज्यों में अच्छी बढ़त हासिल की है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत हासिल हो रहा है। वहीं राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी कांटे की टक्कर चल रही है। इस दौरान राहुल गांधी पार्टी मुख्या्लय पर पहुंच गए हैं और वह संबोधित कर रहे हैं।
कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन से उत्साहित एक कार्यकर्ता ने कहा, ‘‘यह कांग्रेस और देश के अच्छे दिनों की आहट है। आप देखेंगे कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की वापसी होगी।’’
Congress President Rahul Gandhi: We are going to provide these states a vision. We are going to provide these states a govt that they can be proud of. #AssemblyElectionResults2018 pic.twitter.com/dDcokxhmQR
— ANI (@ANI) December 11, 2018
पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘कांग्रेस कार्यालय में 2014 के बाद इस तरह की खुशी दिख रही है। पार्टी के इस शानदार प्रदर्शन से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आया है।’’
(इनपुट भाषा)