पहले कांग्रेस ने घोटाले किए, अब भाजपा कर रही : केजरीवाल




नई दिल्ली, 17 फ़रवरी, 2018 (टीएमसी हिंदी डेस्क) | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि पहले कांग्रेस घोटालों के जरिए लाभ उठाती थी और अब भाजपा घोटालों के जरिए लाभ ले रही है और यही वजह है कि भाजपा कभी भी कांग्रेस सदस्यों को जेल नहीं भेजेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक ‘घोटाला’ वर्ष 2011 में शुरू हुआ और अभी तक चल रहा है।



केजरीवाल ने ट्वीट किया, “भाजपा कांग्रेस पर और कांग्रेस भाजपा पर दोषारोपण कर रही है, लेकिन सच यह है कि कांग्रेस के समय के सभी घोटाले अब भी चल रहे हैं। पहले कांग्रेस ने पैसा बनाया, अब उन सभी घोटाले से भाजपा पैसा बना रही है। यही वजह है कि भाजपा ने अभी तक किसी भी कांग्रेस सदस्य को जेल नहीं भेजा है।”

-आईएएनएस

Liked it? Take a second to support द मॉर्निंग क्रॉनिकल हिंदी टीम on Patreon!
Become a patron at Patreon!