
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को दावा किया कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रस्तावित गठबंधन में बसपा को शामिल करने को तैयार नहीं थी। इससे हमारा भी कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं हो पाया।
अखिलेश ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा का घोषणापत्र जारी करने के बाद कहा, हमने कांग्रेस से कहा था कि मध्यप्रदेश में लड़ाई बड़ी है। बसपा को भी साथ लीजिए। लेकिन कांग्रेस सपा से तो गठबंधन करने को तैयार थी, लेकिन बसपा के साथ वो कोई समझोता नहीं करना चाहती थी।
उन्होंने कहा कि इसीलिए मध्यप्रदेश में कांग्रेस और सपा का समझौता नहीं हो पाया। अखिलेश ने घोषणा पत्र में कहा कि सरकार बनने पर पांच लाख में लोगों को मकान देंगे।