भाकपा की विपक्ष का हल्लाबोल रैली, भाजपा और एनडीए के खिलाफ संपूर्ण विपक्ष एकजुटता का आह्वान




गुरुवार को गांधी मैदान में ‘भाजपा हराओ देश बचाओ’ रैली में नेताओं ने भाजपा और एनडीए के खिलाफ संपूर्ण विपक्ष को एकजुट होने का आह्वान किया। भाकपा की रैली में वामदलों के शीर्ष नेताओं के साथ कांग्रेस, राजद, हम, एलजेडी व सपा के नेता शामिल हुए।

जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया भी इस रैली में शामिल रहें। उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अकेले कोई पार्टी भाजपा को नहीं हरा सकती है। इसलिए आज जरूरत है कांग्रेस, वाम सहित समाजवादी सभी दलों को मिल कर जनविरोधी मोदी सरकार को हटाएं। जुमलेबाज सरकार की बौखलाहट दिख रही है।

भाकपा के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि राजद में तेजस्वी तो भाकपा में कन्हैया युवा नेता हैं। मिल कर भाजपा और एनडीए को हराएंगे। रैली के बीच कन्हैया को बेगूसराय से उम्मीदवार बनाने की भी बात उठी।



कन्हैया ने कहा कि आज संवैधानिक मूल्यों पर हमले हो रहे हैं। चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर चुनाव की घोषणा कर रहा है। बड़े पूंजीपति घरानों के 3.16 लाख करोड़ कर्ज माफ कर दिए गए और किसानों के दो से पांच रुपए माफ कर चिढ़ाया जा रहा है। राम का नाम लेकर भाजपा 2 से 283 सांसद वाली पार्टी हो गई। सांप्रदायिकता और जातिवाद के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है।

इस सभा में भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव एस सुधाकर रेड्‌डी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है मौजूदा सरकार आम लोगों का जीना दुर्भल कर दिया है। जीएसटी से छोटे कारोबारियों को तबाह किया गया साथ ही इससे महंगाई भी बढ़ी। संपूर्ण विपक्ष मिलकर भाजपा और एनडीए को हराएगा।

Liked it? Take a second to support द मॉर्निंग क्रॉनिकल हिंदी टीम on Patreon!
Become a patron at Patreon!