रक्षामंत्री सीतारमन ने सुखोई में भरी उड़ान, और जानें किन किन राजनीतिज्ञों ने भड़ी हैं इसकी उड़ान




(चित्र साभार: ट्विटर)

-द मॉर्निंग क्रॉनिकल हिंदी डेस्क

जोधपुर (राजस्थान), 17 जनवरी, 2017 |  देश की पहली महिला रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन ने बुधवार को भारतीय वायुसेना के देसी लड़ाकू विमान सुखोई एसयू-30 एमकेआई में उड़ान भरी। निर्मला सीतारमण बुधवार को सू-30 लड़ाकू विमान में उड़ने वाली दूसरी महिला राजनीतिज्ञ बनीं। भारत में तैयार दो इंजनों वाला यह लड़ाकू विमान परमाणु हमले करने में सक्षम है। हरे जैतून रंग की फ्लाइट सूट पहनी सीतारमन को विमान के कॉकपिट में बैठे देखा गया। उन्होंने राजस्थान के जोधपुर स्थित वायुसेना अड्डे से उड़ान भरी।



मंत्री की ओर से ट्विटर पर भेजी गई तस्वीरों में वह उड़ान भरने से पहले लड़ाकू विमान से खुद रूबरू हो रही हैं। सुखोई एसयू-30 एमकेआई एक बहु-भूमिका वाला लड़ाकू विमान है। इसे रूसी विमान निर्माता कंपनी सुखोई की मदद से देसी कंपनी हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड ने बनाया है।

इनसे पहले कई और राजनीतिज्ञ इस लड़ाकू विमान में उड़ान भर चुकी हैं। ए पी जे अब्दुल कलाम तब तत्कालीन राष्ट्रपति थे जब उनहोंने जून 2003 में एसयू-30 में उड़ान भरा था। वह लड़ाकू विमानों में उड़ने वाले पहले भारत के राष्ट्र अध्यक्ष बने। कलाम, जो एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे, ने अपने सह-पायलट के साथ विमान को उड़ाया और बाद में कहा कि वह वह पायलट नहीं बन सके इसलिए वैज्ञानिक बन गए। उस समय वह 74 वर्ष के थे।

जॉर्ज फर्नांडीस ने जून 2003 में भारत के रक्षा मंत्री के तौर पर उड़ान भरने वाली सूट पहन कर उड़ान भरा था। उनहोंने पुणे के पास लोहेगांव वायु सेना स्टेशन से एसयू -30 लड़ाकू जेट में उड़े थे। उस समय वह 73 वर्ष के थे।

प्रतिभा देवीसिंह पाटील तत्कालीन राष्ट्रपति नवंबर 2009 में लोहेगाँव भारतीय वायु सेना बेस से एस यू -30 में उड़ी थीं।

राव इंदरजीत सिंह तत्कालीन रक्षा राज्य मंत्री ने अगस्त, 2015 में दिल्ली के पास हिंडोन हवाई अड्डे से एस यू -30 की सवारी की थी।

राजीव प्रताप रूडी, बीजेपी के एक नेता, जो एक प्रशिक्षित पायलट भी हैं, ने फरवरी 2015 में बेंगलुरु में एरो इंडिया शो में एस यू -30 को उड़ाया था।

किरेन रिजिजू, गृह राज्य मंत्री ने भी मई 2016 में पंजाब में हलवारा हवाई अड्डे से एस यू-30 का मज़ा लिया था।

 

Liked it? Take a second to support द मॉर्निंग क्रॉनिकल हिंदी टीम on Patreon!