
नई दिल्ली : एक आरटीआई में नोटबंदी के दौरान देश के जिन 10 केंद्रीय सहकारी बैंकों में सबसे ज्यादा नोट बदले गए हैं, उन सभी बैंकों में शीर्ष पदों पर भाजपा, कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना तक के नेता शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक देश के 370 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में नोटबंदी के दो दिन बाद 10 नवंबर 2016 से 31 दिसंबर तक 500 और 1 हजार के पुराने नोट 22.270 करोड़ रुपए नए नोटों से तब्दील किये गए।
आरटीआई रिकॉर्ड्स के अनुसार गुजरात के अहमदाबाद जिला के सहकारी बैंक में पुराने नोट को सबसे ज्यादा बदला गया। अहमदाबाद के इस शाखा में 745.59 करोड़ के पुराने नोट बदले गए हैं। जानकारी के लिए आपको बताते चले इस बैंक के डायरेक्टर अमित शाह रह चुके है जबकि इसके अध्यक्ष अजय भाई एच पटेल हैं।
सूची में दूसरा नाम राजकोट जिला सहकारी बैंक का है, जहाँ 693.19 करोड़ रुपए के नोट बदले गए हैं। के अध्यक्ष गुजरात के मंत्री जयेशभाई राडिडिया हैं।
तीसरे नंबर पर पुणे के जिला सहकारी बैंक का नाम है। यहां पर कुल 551.62 करोड़ रुपए के पुराने नोट बदले गए हैं। इस बैंक के अध्यक्ष एनसीपी के पूर्व विधायक रमेश थोरात हैं। जबकि कांग्रेस नेता अर्चना गारे बैंक के उपाध्यक्ष हैं।
उत्तर प्रदेश की बात करे तो राज्य के जिला सहकारी बैंकों की सूची में मेरठ जिला केंद्रीय सहकारी बैंक टॉप पर है। इस बैंक में 94.72 करोड़ रुपए के पुराने नोट बदले गए हैं। उस समय इस बैंक के अध्यक्ष सपा नेता जयवीर सिंह थे।