हाशिमपुरा कांड: 4 दोषी जवानों ने किया सरेंडर




नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के हाशिमपुरा कांड में दोषी करार दिए गए पीएसी के 15 जवानों में से 4 जवानों ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया। अन्य जवानों के खिलाफ कोर्ट ने गैरजमानती वॉरेंट निकाला है। मालूम हो कि 15 जवानों को सरेंडर करने के लिए 22 नवंबर तक का वक्त दिया गया था।

उधर, सरेंडर के साथ ही पीएसी जवानों ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर ली है। इसी माह के अंत तक याचिका दायर की जा सकती है। इससे पहले मामले में 31 अक्तूबर को फैसला सुनाते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने पीएसी के 16 जवानों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

बताते चले कि 22 मई 1987 को मेरठ के हाशिमपुरा में सर्च ऑपरेशन के नाम पर पीएसी जवानों पर 43 लोगों की हत्या कर मुरादनगर गंगनहर में फेंकने का आरोप है।

Liked it? Take a second to support द मॉर्निंग क्रॉनिकल हिंदी टीम on Patreon!
Become a patron at Patreon!