कर्नाटक: अरबों के घोटाले में जनार्दन रेड्डी गिरफ्तार




कर्नाटक के पूर्व मंत्री एवं खनन उद्योगपति जी जनार्दन रेड्डी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस ने पोंजी घोटाला मामले में रेड्डी से गहन पूछताछ की थी।

कुमार ने बताया कि रेड्डी शनिवार को केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) के कार्यालय पहुंचे थे। रविवार सुबह पूछताछ समाप्त होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) आलोक कुमार ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सीसीबी ने मामले में रेड्डी के विश्वस्त सहायोगी अली खान को भी गिरफ्तार किया है। कथित तौर पर फरार चल रहे रेड्डी अपने अधिवक्ताओं के साथ पुलिस के समक्ष पेश हुए।

वही इस मामले में उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ जो आरोप लगाए गए हैं वह राजनीतिक साजिश का हिस्सा हैं।

Liked it? Take a second to support द मॉर्निंग क्रॉनिकल हिंदी टीम on Patreon!
Become a patron at Patreon!