12% और 18% को मिलाकर बनेगी GST की नई दर: जेटली




नई दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जीएसटी की दो दरें, 12 पर्सेंट और 18 पर्सेंट को मिलाकर नई दर बनाने के संकेत दिए हैं। नया स्लैब इन दोनों के बीच का होगा।

हालांकि इसके लिए तब तक इंतजार करना होगा, जब तक टैक्स कलेक्शन ठीक-ठाक बढ़ न जाए। ऐसे में जीएसटी के सिर्फ तीन टैक्स स्लैब रह जाएंगे- जीरो टैक्स, 5 पर्सेंट और एक नया स्लैब, जो 12 और 18 पर्सेंट को मिलाकर बनेगा।



‘जीएसटी के 18 महीने’ नाम से लिखी फेसबुक पोस्ट में जेटली ने कहा कि 28 पर्सेंट के दायरे में सिर्फ लग्जरी और अहितकारी वस्तुएं ही रहेंगी। हमारी अगली प्राथमिकता सीमेंट पर टैक्स घटाना है।

Liked it? Take a second to support द मॉर्निंग क्रॉनिकल हिंदी टीम on Patreon!