
नई दिल्ली : रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा झटका लगा है। रालोसपा नेताओं ने कुशवाहा पर स्वार्थ की राजनीति करने का भी आरोप लगाया। साथ ही पार्टी के दो विधायक और एक विधान पार्षद ने एनडीए में बने रहने का फैसला किया है।
शनिवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस कर ललन पासवान, सुधांशु शेखर और संजीव श्याम सिंह ने रालोसपा पर दावा ठोंकते हुए उपेन्द्र कुशवाहा पर व्यक्तिगत कारणों से पार्टी छोड़ने का आरोप लगाया है।
कुशवाहा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वो व्यक्तिवादी राजनीति करते हैं। उन्होंने व्यक्तिगत कारण से एनडीए से अलग होने का फैसला किया। हम लोग पार्टी के सिंबल और ऑफिस पर दावा करते हैं और जरूरत पड़ी तो इसके लिए चुनाव आयोग जाएंगे।
राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के विधायक ललन पासवान ने कहा कि हम नरेंद्र मोदी को 2019 में भी प्रधानमंत्री बनाएंगे। उपेंद्र कुशवाह जी से अब हमारा कोई संबंध नहीं है, वो अब महागठबंधन का हिस्सा हैं।