
नई दिल्ली : अगले लोकसभा चुनावों में लोजपा बिहार में छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी तथा असम से उसे राज्यसभा की एक सीट भी दी जाएगी। गुरुवार की शाम और शुक्रवार को हुई बैठकों के बाद सीटों के इस विवाद को सुलझा लिया गया है। इसके साथ ही लोजपा के एनडीए छोड़ने की आशंकाओं पर विराम लग गया है।
लोजपा को कुशवाहा के हिस्से की दो सीटें दे दी गई हैं। जबकि चार सीटें उन्हें पहले ही आवंटित की जा चुकी थी। सूत्रों का कहना है कि भाजपा ने पासवान को राज्यसभा की एक सीट दिए जाने की मांग भी मान ली है।
दरअसल, मीडिया खबरों के मुताबिक पासवान अपने स्वास्थ्य कारणों से लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं, इसलिए राज्यसभा से आना चाहते हैं। संभावना है कि असम में अगले साल खाली होने वाली राज्यसभा की अपने हिस्से की एक सीट भाजपा उन्हें दे सकती है।