सबरीमला मामले में सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना के घर पर हमला




Ernakulam: Devotees, mostly women, take part in the 'namajapa' (chanting the name of Lord Ayyappa) march against the Supreme Court verdict on the entry of women of all ages into the Sabarimala Lord Ayyappa Temple, in Ernakulam, Saturday, October 13, 2018. (PTI Photo) (PTI10_13_2018_000108B)

सबरीमला में शुक्रवार को अयप्पा मंदिर पहुंचने का प्रयास करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना फातिमा के घर पर अज्ञात लोगों ने कथित रूप से तोड़फोड़ की।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि हमलावर उस समय यहां पनामबिली नगर स्थित फातिमा के घर पहुंचे जब वह पहाड़ी पर चढ़ने का प्रयास कर रही थी। वही दूसरी तरफ फातिमा ने कड़ी पुलिस सुरक्षा में मंदिर में पहुंचने का असफल प्रयास किया था।

फातिमा और हैदराबाद की एक पत्रकार कविता को कड़ी पुलिस सुरक्षा में पहाड़ी पर ले जाया गया था। जहाँ मंदिर से कुछ ही मीटर दूर अयप्पा श्रद्धालुओं ने उन्हें रोक दिया और उन्हें गर्भगृह में पहुंचने से पहले ही वापस लौटना पड़ा।

थुम्बा और मुरुकुमपुझा में रहने वाली एक और महिला के घर पर कथित रूप से हमले किये गये। जो मंदिर में प्रवेश करने वाली थी।

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने हाल के अपने फैसले में सबरीमला मंदिर में 10-50 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश की अनुमति दी थी।

Liked it? Take a second to support द मॉर्निंग क्रॉनिकल हिंदी टीम on Patreon!
Become a patron at Patreon!