क्या सुषमा स्वराज नहीं लड़ेंगी 2019 का लोकसभा चुनाव




राजनीतिक गलियारों में जो शिगूफा उड़ रहा है अगर वह सच निकला तो विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 2019 का चुनाव नहीं लड़ेंगी। जानकारी अनुसार स्वराज अपनी गिरती सेहत के चलते चुनाव लड़ने से पीछे हट सकती हैं। हालांकि इस बात की संभावना है कि उन्हें राज्यसभा भेजा जा सकता है।

सुषमा स्वराज का स्वास्थ्य कई महीनों से ठीक नहीं चल रहा है जिसके चलते वह सांसद और मंत्री के रूप में अपने काम को सही तरीके से अंजाम नहीं दे पा रही हैं। मीडिया ख़बरों की माने तो यह भी बता रहे हैं कि उन्होंने अपने इस फैसले से पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को भी अवगत करवा दिया है।

Liked it? Take a second to support द मॉर्निंग क्रॉनिकल हिंदी टीम on Patreon!