शर्मनाक करतूत: छेडख़ानी का विरोध करने पर महिला को अर्धनग्न कर पीटा




उत्तर प्रदेश में भदोही के गोपीगंज इलाके में कुछ लोगों ने छेड़खानी का विरोध करने पर एक महिला कालीन बुनकर को घर में घुसकर कथित तौर पर पीटा और फिर निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया. इस मामले में पीड़ित पक्ष के खिलाफ भी मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है.

आरोप है कि महिला एक सरकारी योजना के तहत गांव में फॉर्म भरने आई थी। वहां मौजूद गांव के एक व्यक्ति ने पहले उसके साथ छेडख़ानी की और जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने घर में घुसकर और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। विडियो वायरल होने से महिला खुद को बचाने के लिए छुप रही है।



आरोप है की उसी समय गांव के दबंग लाल चंद ने महिला से छेडख़ानी की। जब महिला और उसके पति ने विरोध किया तो बाद गांव में कुछ लोगों ने समझौता करा दिया। महिला और उसके पति का विरोध करना दबंग लालचंद को नागवार लगा। उसके बाद लालचंद ने अपने कुछ साथियों के साथ महिला के घर का दरवाजा तोड़कर घर में घुसकर घंटों तांडव किया। पीडि़त महिला को अर्धनग्न करने के बाद गांव में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। उसी बीच जब महिला का पति भी पहुंच गया तो दबंगों ने उसे भी पीटा।

गांव के दबंगों की इस शर्मनाक करतूत के बाद जब पीडि़त महिला न्याय के लिए पुलिस के पास आई तो पुलिस मामले को हल्का करने में जुटी रही। पीडि़त महिला के पति का आरोप है की पुलिस ने तहरीर अपने हिसाब से लिखवाई है। छेडख़ानी और अर्धनग्न करने की बात बताई तो पुलिसकर्मियों ने उसे लिखने से मना कर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश की जा रही है।

Liked it? Take a second to support द मॉर्निंग क्रॉनिकल हिंदी टीम on Patreon!
Become a patron at Patreon!