
चौथे चरण का लोक सभा चुनाव आज बिहार, जम्मू कश्मीर, झारखंड, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चल रहा है. कुल 9 राज्यों के 72 निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवार का भाग्य आज ईवीएम में बंद हो जाएगा.
बिहार से बेगुसराय सीट से जहाँ कन्हैया कुमार पर पूरे देश की नज़र है वहीँ महाराष्ट्र के मुंबई नॉर्थ से उम्रिला मातोंडकर पर लोगों की नज़र है.
बिहार (5 सीटें)
सुबह 7 से शाम 6 बजे: दरभंगा, मुंगेर, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय
जम्मू और कश्मीर (1 सीट)
सुबह 7 से शाम 4 बजे: अनंतनाग (कुलगाम जिले के सभी मतदान केंद्रों पर)
झारखंड (3 सीट)
सुबह 7 से शाम 4 बजे: चतरा, लोहरदगा, पलामू
मध्य प्रदेश (6 सीट)
सुबह 7 से शाम 4 बजे: बालाघाट (विधानसभा क्षेत्र बैहर, लांजी और परासवाड़ा)
सुबह 7 से शाम 6 बजे: सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट (बालाघाट, वारसोनी, कटंगी, बरघाट और सिवनी के विधानसभा क्षेत्र), छिंदवाड़ा
महाराष्ट्र (16 सीटें)
सुबह 7 से शाम 6 बजे: नंदुरबार, धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ-वेस्ट, मुंबई नॉर्थ-ईस्ट, मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल, मुंबई साउथ-सेंट्रल, मुंबई साउथ, मावल, शिरूर, शिरडी
ओडिशा (6 सीटें)
सुबह 7 से शाम 6 बजे: मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर
राजस्थान (13 सीटें)
सुबह 7 से शाम 6 बजे: टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारन
उत्तर प्रदेश (13 सीटें)
सुबह 7 से शाम 6 बजे: शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, मिश्रीख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी, हमीरपुर
पश्चिम बंगाल (8 सीटें)
सुबह 7 से शाम 6 बजे: बहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान पुरबा, बर्धमान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर, बीरभूम