
लखनऊ : शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी अपने अजीबो-गरीब बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियां बटोरते रहते हैं। बीती रात उनके सपने में भगवान राम आए और रो-रो कर राम मंदिर की दुहाई देने लगे।
इस मामले को दावे के साथ ही वसीम रिज़वी ने कहा कि भगवान राम ने उनको सपने में दर्शन देकर ये भी कहा कि अयोध्या उनका जन्म स्थान है। हालांकि ये देखा गया है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद से शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी लगातार अयोध्या में राम मंदिर के पक्ष में खड़े दिखा दे रहे हैं।
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से पैसे लेकर कांग्रेस की मदद से श्रीराम जन्मभूमि का मुद्दा अदालतों में उलझाए हुए हैं। वो इतने पर ना रुकते हुए तंज किया और कहा,’ मौलवी के हर अमल का फिक्स अपना रेट है। कैसी टोपी, कैसी दाढ़ी सबका अपना पेट है।
वसीम रिजवी इससे पहले अयोध्या में राम जन्मभूमि कार्यशाला पहुंचे थे, जहां मंदिर के लिए पत्थरों को तराशने का काम चल रहा है। रिजवी ने यहां पत्थर तराशने के लिए 10 हजार रुपये का चंदा भी दिया था। बल्कि मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाने की बात कही।