
नई दिल्ली : आगामी लोकसभा चुनाव से पहले ये अनुमान लगाया जा रहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा दिल्ली में आम आदमी पार्टी की तरफ से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
आम आदमी पार्टी दोनों नेताओं के साथ इस बारे में गंभीरता से विचार कर रही है। खबरों के अनुसार अगर बात बन जाती है कि यशवंत सिन्हा नई दिल्ली लोकसभा से एवं शत्रुघ्न सिन्हा पश्चिमी दिल्ली से आप के उम्मीदवार होंगे।
गौरतलब है कि अभी इस बारे में आम आदमी पार्टी की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि दोनों ही नेता अपनी ही पार्टी भाजपा की कई मंचों से बुराई कर चुके हैं। दोनों नेता कई मौकों पर अरविंद केजरीवाल के साथ दे रहे हैं।
यहां आपको बता दें कि उपराज्यपाल की मनमानी के खिलाफ केजरीवाल के धरने के दौरान भी शत्रुघ्न सिन्हा उनके कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके अलावा बीते दिनों नोएडा में आयोजित एक रैली में दोनों नेताओं ने मंच भी साझा किया था। बताया जा रहा है कि भाजपा के बागी नेता यशवंत सिन्हा के साथ तो बातचीत आखिरी दौर में है। अगर दोनों नेता राजी हो जाते हैं तो दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे।